पलामू, जून 6 -- विश्रामपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार को विश्रामपुर नगर परिषद की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली की शुरुआत नगर पंचायत के कार्यालय परिसर से हुआ। रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। रैली के बाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत, सीओ राकेश तिवारी व गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय ने संयुक्त रूप से पौधारोपण की शुरुआत की। सीओ ने कहा कि विश्व हित में आज सबसे ज्यादा जरूरी पर्यावरण की रक्षा करना है। कार्यपालक पदाधिकारी सोमा खंडेत ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हर व्यक्ति की जिम्मेवारी है। रवींद्र नाथ उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी। मौके पर नगर प्रबंधक प्रभात कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.