पलामू, फरवरी 4 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद में नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को अध्यक्ष (चेयरमैन)पद के लिए नौ महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू के समक्ष दाखिल किया। वार्ड सदस्य के लिए 52 अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया। अध्यक्ष पद पर अबतक 19 प्रत्याशी के नामांकन दाखिल हो चुके है। हालांकि मंगलवार को इस पद के लिए दो पर्चा खरीदे जाने के साथ कुल 27 नाम निर्देशन पत्र खरीदे जा चुके हैं। विश्रामपुर में मंगलवार को चेयरमैन पद के लिए नामांकन करनेवाले प्रत्याशियों में कई दमदार चेहरे हैं। इनमें डीपीसी मेंबर रहे संजय बैठा की पत्नी गीता देवी, बसपा नेता गोपाल राम की पत्नी चंद्रावती देवी, मैरून बीवी, राजद के ओम प्रकाश गुप्ता की पत्नी काजल देवी, अनिता देवी के न...