पलामू, फरवरी 21 -- विश्रामपुर। पलामू जिले के विश्रामपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रही और वर्तमान में भी अध्यक्ष पद की प्रत्याशी हलीमा बीबी ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद के कई वार्डों में घर-घर जाकर मतदाताओं से पुनः विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कार्यकाल में विकास के जो कार्य अधूरा रह गया है उसे पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में नगर परिषद के सभी मुहल्लों में विकास कार्य हुआ है। क्षेत्र के सभी जरूररतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार भी उन्हें सभी जाति धर्म समुदाय के लोगों का वोट मिल रहा है
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.