पलामू, जनवरी 7 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के नावा बाजार में प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने वाले दो आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। विश्रामपुर पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है। नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा के डरौना गांव से दो जनवरी को पुलिस ने दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रियंका देवी(मृतका) का दफनाया हुआ शव बाहर निकाला था। अनुसंधान कर रही पुलिस के अनुसार विश्रामपुर के भूखला गांव निवासी प्रियंका देवी की हत्या का आरोप उसके पति रंजीत मेहता एवं नावा बाजार के तुकबेरा की उसके प्रेमिका पर लगा है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर प्रियंका देवी की हत्या भूखला में करके उसके शव को प्रेमिका के गांव लाकर जेसीबी से गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया गया था। प्रियंका कुमार...