गढ़वा, जनवरी 9 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय के किसान उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को नीलांबर पीतांबर प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। रंका प्रखंड के बिश्रामपुर आकाश 11 और चिनिया प्रखंड के हेताड़कला की टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में विश्रामपुर की टीम ने हेताड़कला को 1-0 से हराकर खिताब जीत लिया। मौके पर मौजूद विधायक अनंत प्रताप देव व झामुमो के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य ताहिर अंसारी ने विजेता और उपविजेता टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया। मौके पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बिश्रामपुर के खिलाड़ी रोमा लकड़ा और बेस्ट खिलाड़ी का खिताब हेताड़कला के आकाश कुमार को दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार हेताड़कला के गोलकीपर विवेक कुमार सिंह को दिया गया। मौके पर बीडीओ देवलाल करमाली व सीओ जयशंकर पाठक भी मौ...