कानपुर, जनवरी 2 -- माघ मेला कैंट और सिटी साइट दो-दो होल्डिंग एरिया बनाए गए कुंभ फार्मूला 17 फरवरी तक लागू, छह स्पेशल ट्रेन चलाईं कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शनिवार से प्रयागराज में शुरू हो रहे माघ मेले के मद्देनजर रेलवे ने स्थानीय स्तर पर स्पेशल ट्रेनें चलाने के साथ ही कुंभ मेले जैसी व्यवस्थाएं लागू रखने का फार्मूला तैयार किया है। विशेष स्नान के एक दिन पहले क्षमता से अधिक भीड़ आने पर उन्हें कैंट और सिटी साइड होल्डिंग एरिया में रोका जाएगा। शुक्रवार को विशेष स्नान की पूर्व संध्या पर छह स्पेशल ट्रेनें रेल प्रशासन ने चलवाईं। इधर रस्सा टीमों के साथ की क्यूआरटी को भी सक्रिय कर दिया गया है। रेलवे अफसरों ने दावा किया है कि चार रैक स्पेशल ट्रेनों के हर समय सेंट्रल पर मौजूद रहेंगे। रेलवे और जीआरपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था रेलवे अफसरों और जीआरपी ने शु...