गया, जनवरी 5 -- जिले में चल रहे विशेष सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त अभियान के तहत अतरी अंचल को वर्ष 2026 के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग तथा निदेशक, भू-अभिलेख एवं परिमाप के निर्देश पर अतरी अंचल में एक वर्ष के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनवरी 2026 से यहां विशेष सर्वेक्षण का कार्य पूरी गति से शुरू हो गया है। अतरी अंचल के 8 हल्कों में कुल 62 राजस्व ग्राम शामिल हैं। कार्य में तेजी लाने के लिए पूर्व से कार्यरत 10 अमीन और एक कानूनगो के अलावा अतिरिक्त 52 विशेष सर्वेक्षण अमीन, चार कानूनगो एवं एक लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अब तक 31,363 स्वघोषणा प्रपत्र (प्रपत्र-2) ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हो चुके हैं। अंचल प्रश...