शाहजहांपुर, दिसम्बर 13 -- तिलहर। महिला ने विशेष समुदाय के कुछ लोगों पर जान से मारने के लिए हमला करने और मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हिंदूपट्टी मोहल्ला की शारदा कश्यप ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 8 बजे मोहल्ले के ही विशेष समुदाय के शकील के तीन पुत्र नाजिम, कासिम व रुबैद तथा नन्हे लला उसके घर के दरवाजे पर आए और गाली गलौज करने लगे। उसने बताया कि उसके देवर भूरे एवं उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे से पीट कर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी कोतवाल सुनील यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.