बागपत, सितम्बर 17 -- जनता वैदिक कॉलेज में मंगलवार को जनपद के माध्यमिक अशासकीय इंटर कॉलेज की प्रबन्ध समितियों के पदाधिकारियों के एक बैठक हुई। बैठक में एक विशेष समिति के गठन पर सहमति बनी। इसमे लगभग 25 माध्यमिक विद्यालयों की कार्यरत प्रबन्ध समिति के पदाधिकारियों ने भाग लिया। समिति में राजेन्द्र शर्मा पूर्व विधायक अध्यक्ष, यमुना इंटर कॉलेज, अनिल यादव प्रबन्धक कृष्णा इण्टर कॉलेज बालैनी, वीरेन्द्रपाल सिंह लोहड्डा, मास्टर प्रहलाद सिंह, निर्भय सिंह, सचिन कुमार, हरपाल सिंह, सोहित त्यागी, संजय शर्मा, शिव कुमार, डॉ अशोक यादव, प्रवीण जैन, सुखबीर सिंह गठीना, ब्रजमोहन 14 पदाधिकारी एवं सदस्य बनाये गये। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गठित विशेष समिति जल्द ही जिला विद्यालय निरीक्षक से भी वार्ता करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...