अलीगढ़, सितम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। हिन्दुस्तान समाचार पत्र के स्वच्छता अभियान का सोमवार को रामघाट रोड अवर लेडी फातिमा स्कूल से शुरूआत हुई। नगर निगम, अर्बन एनवाइरोटेक व सुखमा संस के कर्मचारियों ने रामघाट रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाया। अवर लेडी फातिमा से लेकर संत फिदेलिस स्कूल व रामघाट रोड पर दोनों साइड व्यापक सफाई की गई। सड़क किनारे पड़े कूड़े के ढेर को हटाया गया। रोड स्वीपिंग मशीन से डिवाइडरों के किनारे की धूल साफ कराई गई। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने नगर निगम के सहयोग से स्कूल कालेजों के आसपास स्वच्छता को लेकर मुहिम की शुरूआत की है। स्कूल कालेज के बाहर व आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम के सहयोग से विशेष सफाई अभियान अगले 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। अभियान की शुरूआत सोमवार को रामघाट रोड अवर लेडी फातिमा व संतफिदेलिस स्कूल से की गई। यह...