आजमगढ़, मार्च 21 -- निजामाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। राजस्व विभाग के विशेष सचिव प्रेमप्रकाश सिंह गुरुवार को निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भरसड़ा खालसा और नवली गांव पहुंचे। उन्होंने अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। राजस्व विभाग के विशेष सचिव प्रेमप्रकाश सिंह 18 मार्च को जनपद पहुंचे। वे कोटवां स्थित सर्किट हाउस में दो दिन से रुके हुए थे। गुरुवार की सुबह करीब दस बजे उन्होंने निजामाबाद तहसील क्षेत्र के भरसड़ा खालसा और नवली गांव पहुंचकर अमृत सरोवर के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत भरसड़ा खालसा एवं राजस्व गांव नवली में 25 एकड़ ताल की जमीन को खाली कराकर जल संरक्षण के लिए पोखरा खोदवाया जा रहा है। इसके साथ ही 8 एकड़ पोखरा और भीटा की जमीन को अवमुक्त कराकर अमृत सरोवर बनाए जाने का कार्य चल रहा है। भरसड़ा खालसा गांव मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.