जौनपुर, फरवरी 23 -- जौनपुर, संवाददाता। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने विधानसभा क्षेत्र 366 जौनपुर के तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज और मुक्तेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज में मतदेय स्थलों का जायजा लिया। निरीक्षण के समय संबंधित एईआरओ भी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बूथ संख्या 493, 403 एवं 497 सहित अन्य बूथों पर चल रही निर्वाचन कार्यवाही का अवलोकन किया और बीएलओ से लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी, हियरिंग प्रतिशत, अनमैप्ड डाटा तथा फॉर्म-6 की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान बीएलओ द्वारा दावे तथा आपत्तियों की सुनवाई की जा रही है और नए मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 सक्रिय रूप से प्राप्त किए जा रहे हैं। निरीक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ की विशेष सराहना की और उन्हें सम्मानित किया गया। जि...