भभुआ, जनवरी 31 -- कृषि विभाग ने जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया विशेष शिविर सरकार के निर्देश पर पंचायतों में छह फरवरी तक लगाए जाएंगे शिविर (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की पंचायतों में शनिवार को विशेष शिविर लगाकर किसानों का निबंधन किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने को ले 146 पंचायतों में विशेष शिविर लगाया गया। जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि विशेष शिविर में कुल 465 किसानों का किसान रजिस्ट्रेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सरकार एवं विभाग के निर्देश पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में छह फरवरी तक पुन: विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि कैमूर जिले में पीएम सम्मान निधि योजना के कुल 132150 लाभुक है, जिसमें 30 जनवरी तक 34078 लाभुक किसानों का किसान रजि...