बक्सर, फरवरी 14 -- पेज-04 के लिए चौसा, एक संवाददाता। प्रखंड के चुन्नी पंचायत में शनिवार को विशेष शिविर आयोजित हुआ। बीडीओ मनोज पासवान की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और कार्यों से संबंधित लोगों ने आवेदन दिया। सबका सम्मान जीवन आसान बनाने के राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर की जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 आवेदन मिले। इसमें 43 आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते निष्पादन किया गया। शिविर में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, शौचालय, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, राशन कार्ड, नाली गली, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, जमाबंदी , परिमार्जन और रसीद और सहकारिता विभाग से संबंधित मामलों की संख्या सर्वाधिक रही। शिविर में पंचायत के मुखिया जयप्रकाश राय के अलाव...