बेगुसराय, जनवरी 9 -- खोदावंदपुर, निज संवाददाता। किसान रजिस्ट्रेशन के लिए लगाए गए विशेष शिविर में अब तक 27 प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह जानकारी देते हुए प्रभारी अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि खोदावंदपुर में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले चार हजार किसान हैं। इनमें से 27 प्रतिशत किसानों का रजिस्ट्रेशन कर दिया गया है। शेष बचे किसानों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि भीषण ठंड के कारण कम संख्या में किसान शिविर में पहुंच रहे हैं। इसके अलावा सर्वर डाउन रहने की समस्या भी सामने आ रही है जिससे रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रभावित हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.