बिजनौर, जनवरी 11 -- राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत नगरीय पीएचसी क्षेत्र स्थित मोहल्ला निकम्माशाह में विशेष टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 80 मरीजों की एक्स-रे जांच की गई, जिनमें से 30 मरीजों की रिपोर्ट में टीबी की आशंका पाई गई। आशंकित पाए गए सभी 30 मरीजों के बलगम के नमूने लेकर संबंधित टीबी लैब में जाँच हेतु भेज दिए गए हैं, जबकि 50 मरीजों की एक्स-रे रिपोर्ट सामान्य पाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक सुधांशु सिंह ने शिविर में उपस्थित मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। जिला समन्वयक नरेंद्र कुमार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवक मोहम्मद फरमान ने बताया कि नगर शेरकोट की मलिन बस्ती मोहल्ला निकम्माशाह में एक दिवसीय जाँच शिविर आयोजित किया गया, ताकि टीबी रोगियों की समय रहते पहचान कर उनका उपचार शुरू किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.