मुरादाबाद, मई 3 -- नगर पालिका परिषद में आज विशेष शिविर का आयोजन होगा। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव शिविर को लेकर एक दिन पूर्व तैयारी में जुटे रहे। इस शिविर में आयुष्मान कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन के अलावा अनेकों योजनाओं का लाभ लोग उठा सकते हैं। दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए 18 साल से अधिक आयु, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 60 वर्ष की आयु के अलावा निराश्रित लोगों के लिए भी पेंशन बनाई जाएगी। 70 वर्ष से ऊपर के लोगों आयुष्मान कार्ड बनेगा। सभी को आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, ओटीपी के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र आदि लाने होंगे। पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव ने बताया कि सभी इस योजना और शिविर का लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.