बिजनौर, जनवरी 22 -- चांदपुर। लोकप्रिय इण्टर कॉलेज केलनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिन को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने नशा मुक्ति विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नशा जीवन में सुधार नहीं, बल्कि बर्बादी का सबसे बड़ा कारण है। आज नशा केवल हमारे देश में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है, जिसकी चपेट में सबसे अधिक युवा वर्ग आ रहा है। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के सामाजिक, मानसिक एवं व्यक्तिगत जीवन को गम्भीर रूप से प्रभावित करती है। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.