रांची, अगस्त 5 -- रांची। वरीय संवाददाता झारखंड के पूर्व सीएम व झामुमो के संस्थापक शिबू सोरेन के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ रांची आए। दोनों नेता विशेष विमान से अपराह्नकाल 3.15 बजे रांची आए। एयरपोर्ट पर विमान से उतरने के बाद और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं से मिलने के बाद वे टर्मिनल भवन से कड़ी सुरक्षा घेरे में बाहर निकले। बाहर निकलने के क्रम में उनके इंतजार में घंटों से खड़ी मीडिया की ओर मुस्कराते और हाथ हिलाते हुए अपने वाहन में सवार हो गए। उनके वाहन में बैठते ही काफिला एयरपोर्ट से शहर की ओर निकल गया। इससे पूर्व में सुबह करीब नौ बजे से दिल्ली और अन्य शहरों से इंडी गंठबंधन के नेताओं का आना शुरू हो गया। सबसे पहले भाजपा नेता शिवचरण उरांव नौ बजे रांची आए। उसक...