गिरडीह, फरवरी 1 -- गिरिडीह। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में पारिवारिक वाद एवं चेक बाउंस के मामलों को लेकर विशेष लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का संयुक्त रूप से आयोजन किया गया। इस विशेष एवं मासिक लोक अदालत में कुल 42 मामले निपटाये गये वहीं 2 लाख 37 हजार 700 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। इस विशेष एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के निर्देश व मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मौके पर प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इस विशेष लोक अदालत का आयोजन आमजनों एवं पक्षकारों को मामले का निष्पादन पक्षकारों की सहमति से करने हेतु झालसा रांची के निर्देश पर आज के दिन किया जा रहा है। इस प्रकार के आयोजनों से पक्षकारों को...