शाहजहांपुर, मार्च 8 -- राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आपराधिक शमनीय वाद, धारा 138 लिखत अधिनियम, प्री-लिटिगेषन बैंक वसूली वादों, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वादों, श्रम वादों, भूमि अधिग्रहण वादों, राजस्व वाद, भारतीय उत्तराधिकार, वि एवंज जल आदि से सम्बन्धित वादों का निस्तारण अधिक से अधिक संख्या में सुलह समझौते के आधार पर किया जाएगा। लोक अदालत के साथ साथ आरबीट्रेशन लोक अदालत का भी आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायालय में 5 मार्च से 7 मार्च के मध्य लघु प्रकृति के शमनीय आपराधिक वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 122 वादों का निस्तारण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.