कोडरमा, जनवरी 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता उपायुक्त ऋतुराज के निर्देशानुसार कोडरमा जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में सोमवार को आयोजित विशेष राजस्व कैम्प के दौरान राजस्व से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। कैम्प में कुल 163 दाखिल-खारिज हेतु चिन्हित मामलों में से 75 मामलों की स्वीकृति प्रदान की गई, जबकि 75 मामलों में शुद्धि पत्र (Correction Slip) निर्गत किया गया। इसके अतिरिक्त, अन्य प्रकार के कुल 85 राजस्व मामलों में से 62 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। जिला प्रशासन ने बताया कि इन विशेष राजस्व कैम्पों का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी और सुगम राजस्व सेवाएं प्रदान करना है, ताकि उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि इस तरह के कैम्प नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.