लखनऊ, मार्च 24 -- एलडीए की आवासीय एवं व्यावसायिक संपत्तियों की रजिस्ट्री के लिए लगाए गए विशेष निबंधन शिविर के पहले दिन सोमवार को 64 आवंटियों ने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया। इस दौरान रजिस्ट्री की 23 फाइलें अनुमोदित की गईं। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि 24 से 29 मार्च तक प्राधिकरण भवन के कमेटी हॉल में विशेष निबंधन शिविर लगाया जा रहा है। इसमें प्राधिकरण के संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों की ओर से निबंधन संबंधी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। बताया कि 02 एवं 03 अप्रैल को रजिस्ट्री विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी शिविर में रहेंगे। उनकी ओर से निबंधन पंजीयन की कार्यवाही पटल पर ही सुनिश्चित करवायी जाएगी। उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि सोमवार को शिविर के पहले दिन रजिस्ट्री के 64 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 23 संपत्तियों की रजिस्ट्री के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.