रांची, मार्च 17 -- रांची। सिविल कोर्ट के मध्यस्थता केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान के पहले दिन 16 मामलों का निष्पादन किया गया। हालांकि, पहले दिन विभिन्न न्यायालयों से कुल 29 मामले मध्यस्थता केंद्र को प्राप्त हुआ था। अन्य मामलों में अंतिम स्तर की बातचीत बाकी है। यह विशेष अभियान 17 से 21 मार्च तक चलेगा। इसमें वादकारी अपने वादों का मध्यस्थता केंद्र के माध्यम से सुलझा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...