लोहरदगा, फरवरी 12 -- लोहरदगा, संवाददाता।सिविल कोर्ट लोहरदगा में बुधवार को पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने सभी न्यायिक पदाधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत और विशेष मध्यस्थता अभियान मेडिएशन फॉर दा नेशन कैंपेन 2.0 में अधिक अधिक संख्या में वादों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले वर्ष के प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर झालसा रांची के कार्यकारी अध्यक्ष ने नौ फरवरी को राज्य के सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की थी। जिसमें उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लंबित मामलों की पहचान कर उन्हें सुलह-समझौते के माध्यम से निस्तारित करने की दिशा में सक्रिय पहल करने का निर्देश दिया था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.