गोपालगंज, जून 13 -- -एक सप्ताह में प्रपत्र-2 जमा करने का निर्देश, शिथिलता पर कार्रवाई की चेतावनी -समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में हुई जिला विकास समन्वय समिति की बैठक -मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना व एमपी लैड्स की एनओसी 15 तक देने का निर्देश गोपालगंज। नगर संवाददाता जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण कार्य की धीमी प्रगति पर जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने कड़ा रूख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को आयोजित जिला विकास समन्वय समिति की बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि जिन कार्यालयों द्वारा अब तक प्रपत्र-2 बंदोबस्त कार्यालय को नहीं सौंपा गया है, वे एक सप्ताह के भीतर यह कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिथिलता बरतने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.