लखनऊ, फरवरी 23 -- अलीगंज स्थित विशेष बच्चों की संस्था चेतना संस्थान में सोमवार को होली मेला का आयोजन किया गया। मेले में स्पेशल बच्चों ने फूलों व हर्बल गुलाल संग मस्ती के साथ होली खेली। बच्चों ने गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए और उत्सव का आनंद लिया। मुख्य अतिथि मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा व रेखा शर्मा ने बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की। संस्था के सचिव दिनेश प्रताप सिंह ने बच्चों को उपहार भेंट किए। इस अवसर पर मेले में विशेष बच्चों द्वारा बनाए गए हर्बल गुलाल व फेस पैक बिक्री के लिए रखा गया। लोगों ने विशेष बच्चों द्वारा बनाए उत्पादों को खरीदा। समारोह में जैन लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा मनीषा जैन, वोकेशनल इंचार्ज निरूपमा सिंह, प्रियंका तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...