कानपुर, दिसम्बर 14 -- कानपुर। स्पास्टिक्स केंद्र द्वारा द स्पोर्ट्स हब में एनुअल डे सेलिब्रेशन पर आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी की धर्मपत्नी रश्मि सिंह मौजूद रहीं। कार्यक्रम में विशेष बच्चों की प्रतिभा, अभिभावकों के त्याग व संस्था के वर्षों के समर्पित प्रयासों की झलक देखने को मिली। स्पेशल चाइल्ड तरुण ने 'कल की हमें फुर्सत कहां, सोचे जो हम मतवाले' गीत पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कुलय भारद्वाज ने मधुर मेडले सांग प्रस्तुत किया, जबकि छात्र-छात्राओं द्वारा शिव-शक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. सौरभ चावला द्वारा सर्जिकल मामलों की प्रस्तुति व अदिति द्वारा लाइव केस प्रेजेंटेशन दिया गया। इससे स्पास्टिक्स सेंटर की चिकित्सकीय, पुनर्वास एवं थेरेपी सेवाओं की प्रभावशीलता सामने आई। कार्यक्रम...