जौनपुर, दिसम्बर 17 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को मड़ियाहूं तहसील के सभागार में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों तथा कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की कार्य चल रहा है। आयोग की ओर से विभिन्न प्रकार की विसंगतियों जैसे जेंडर मिसमैच, आयु गैप, डुप्लीकेट प्रविष्टियां और मृतक मतदाताओं के डाटा का सत्यापन तथा री-वेरिफिकेशन किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही नो-मैपिंग डाटा को वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग करने का कार्य भी किया जा रहा है। कहा कि तहसील स्तर पर सभी कार्य संतोषजनक ढंग से किए जा रहे हैं। जो कार्य अवशेष हैं, ...