सहरसा, जून 19 -- सहरसा। नगर निगम क्षेत्र के शिक्षक कॉलोनी वार्ड नंबर 36 स्थित सर्वेश्वर नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के सामने स्थित मैदान में मंगलवार को नीम करौली बाबा के शिष्य पंडित शिवम कुमार के नेतृत्व में मंदिर स्थित हनुमान जी का विशेष पूजा, आरती एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में भगवान के भजनों पर श्रोता झूमते रहे। गायक चंदन मिश्रा, लोक गायिका दीक्षा झा, सुचित्रा मिश्रा ने एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर लोगो को भक्ति रस में डुबो दिया। कार्यक्रम कमिटी एवं मंदिर कमिटी के सदस्यों ने सभी को मिथिला परंपरा के अनुसार पाग चादर देकर सम्मानित किया। पंडित शिवम झा को चंद्रानंद झा, दीक्षा झा को अंजलि सिन्हा, चंदन मिश्रा को दिनेश यादव, सुचित्रा मिश्रा को पूनम कुमारी ने अंगवस्त्र एवं पाग देकर सम्मानित किया। वही सभी वादक को भी सम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.