मिर्जापुर, जनवरी 15 -- मिर्जापुर। अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत जनपद में 49,925 अनमैप्ड मतदाता चिह्नित किए गए हैं। ये ऐसे मतदाता हैं, जिनकी मैपिंग वर्ष 2003 की मतदाता सूची से स्वयं अथवा अपने माता-पिता/ दादा-दादी/ नाना-नानी से नहीं हो सकी है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इन मतदाताओं से अभिलेख और साक्ष्य प्राप्त करने के लिए ईआरओ/एईआरओ द्वारा सुनवाई की तिथि तय कर नोटिस जारी किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि नोटिस के जवाब में मतदाताओं को जन्म तिथि व जन्म स्थान से जुड़े प्रमाण प्रस्तुत करने होंगे। एक जुलाई 1967 से पहले जन्मे मतदाताओं को स्वयं के दस्तावेज देने होंगे। 1 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 2004 के बीच जन्म वालों को स्वयं के साथ पिता या माता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.