औरैया, फरवरी 23 -- औरैया, संवाददाता। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 में उत्कृष्ट कार्य करने पर विधानसभा क्षेत्र 203 दिबियापुर की सुपरवाइजर लेखपाल सेजल राजपूत एवं मतदान स्थल-202 के बूथ लेवल अधिकारी सहायक अध्यापक डॉ. अतुल कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश नवदीप रिणवा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किए जाने के बाद जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने दोनों को प्रशस्ति पत्र हस्तगत कराते हुए उनके योगदान की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.