गढ़वा, सितम्बर 1 -- भवनाथपुर। सरकार के आदेशानुसार पशुपालन विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में विशेष पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाना है। उसी कार्यक्रम के तहत भवनाथपुर पंचायत के बुका गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उसमें मुख्य रूप से भवनाथपुर पशु अस्पताल में पदस्थापित भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र नारायण सिंह द्वारा पशुपालकों के लिए सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर में 42 पशुपालकों के बीच कृमिनाशक दवा सहित अन्य दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में मैत्री कार्यकर्ता रंजीत प्रसाद सिंह, जयप्रकाश पासवान, अभय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.