सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, एक संवाददाता। शहर के आंदर रोड पैगम्बरपुर स्थित पंचमुखी प्राइवेट लिमिटेड आईटीआई में मंगलवार को एक दिवसीय विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दिन के 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना के तत्वावधान में जिला नियोजनालय की ओर से इस शिविर का आयोजन किया गया था। इस विशेष नियोजन शिविर में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां चाणक्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड, एससीएम गारमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड व फ्लैश प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया। शिविर में कुल 189 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। इसमें से 55 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए किया गया। चाणक्य इंडिया फिन क्रेडिट प्राइवेट लिमिटेड ने फील्ड जॉब पदों के लिए 12वीं पास अभ्यर्थियों का चयन किया। वहीं एससीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.