सीवान, फरवरी 6 -- सीवान, एक संवाददाता। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को जिला नियोजनालय के परिसर में एक विशेष नियोजन शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना था। नियोजन शिविर में हरिओम फीड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने सहभागिता की। कंपनी की ओर से सेल्स ऑफिसर, अकाउंटेंट, हेल्पर सहित विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। शिविर के दौरान कुल 51 अभ्यर्थियों ने अपने बायोडाटा जमा किए। इसमें से 8 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया। यह विशेष नियोजन शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चला। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त करने का प्रयास किया। इस मौके पर कंपनी के एचआर शोएब अख्तर के अलावा जिला निय...