सीवान, जनवरी 21 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को जिला नियोजनालय परिसर में विशेष नियोजन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में नियोक्ता इटरनल लिमिटेड ने भाग लिया। नियोजन शिविर के दौरान इटरनल लिमिटेड द्वारा जोमैटो एवं ब्लिंकिट कंपनी के लिए आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। शिविर में कुल 55 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त हुए। जिनमें से ब्लिंकिट के लिए आठ तथा जोमैटो के लिए सात अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह विशेष नियोजन शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला। इसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर इटरनल कंपनी के एचआर राजीव कुमार रंजन के साथ जिला नियोजन पदाधिकारी सुमित कुमार सिंह, प्रधान सहायक विनोद कुमार, सहायक अभिषेक रंजन, डीएसएम कामेश्वर कुमार, डी...