पटना, दिसम्बर 26 -- चुनावी साल में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) भ्रष्टाचारियों पर सख्त रही। इकाई ने पिछले कई वर्षों के मुकाबले इस साल 27 भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की। इनमें आईएएस से लेकर डीईओ, डीटीओ, सीओ से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक शामिल रहे। विशेष निगरानी ने शुक्रवार को एसवीयू द्वारा वर्ष 2025 में की गई कार्रवाईयों का ब्योरा जारी किया। इसके मुताबिक इकाई ने सिर्फ आय से अधिक संपत्ति मामले में 15 कार्रवाईयां की। पिछले दो वर्षों के दौरान आय से अधिक संपत्ति के मात्र दो-दो मामले दर्ज हुए थे। इसके साथ ही विशेष निगरानी इकाई ने 2025 में 12 ट्रैप किए, जिसमें कई कर्मचारी और अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए। एसवीयू ने 2024 में पांच और 2023 में मात्र एक घूसखोर को पकड़ा था। डीईओ, डीटीओ पर दर्ज हुए आय से अधिक संपत्ति के मामले एसवीयू की रिपोर्ट के मुताबिक इस...