रुद्रपुर, फरवरी 10 -- खटीमा, संवाददाता। विकासखंड के ग्राम बिचपुरी में विशेष धर्म प्रचार को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित संस्था के संचालन पर रोक लगा दी है। साथ ही अग्रिम आदेश तक संस्था के समस्त कार्यों को स्थगित करते हुए भवन को सील कर दिया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बिचपुरी में एक संस्था द्वारा धर्म विशेष का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। जांच में सामने आया कि संस्था वर्ष 2013 से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार का काम कर रही थी। जन आक्रोश और शांति भंग की आशंका को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चकरपुर चौकी प्रभारी विकास कुमार ने संस्था को अग्रिम आदेश त...