रांची, सितम्बर 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के लोगों की सलामती के लिए रविवार को गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, कृष्णा नगर कॉलोनी में विशेष दीवान सजाया गया। दीवान में सुबह 8.30 बजे से साध संगत जपुजी साहिब का सामूहिक पाठ पढ़ा गया। गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जिवेंदर सिंह ने वाहेगुरु जी से अरदास कर प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे पंजाब के लोगों की सलामती की अरदास की। सत्संग सभा के प्रधान अर्जुन देव मिढ़ा ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब में बाढ़ से स्थिति भयावह हो गई है। अबतक बारिश-बाढ़ में 47 लोगों की मौत की खबर है। 1900 से ज्यादा गांवों में पानी भरा हुआ है। करीब चार लाख की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। 21 हजार लोगों को डूबने से बचाकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.