प्रयागराज, फरवरी 23 -- स्पेशल ट्रेनों में मच्छर तो वीआईपी ट्रेन में फ्लश टूटने से यात्री परेशान हुए। यात्रियों ने सोमवार को एक्स पर डीआरएम को मैसेज करके शिकायत की। नई दिल्ली प्रयागराज की हमसफर एक्सप्रेस के बी-थ्री कोच में यात्रा कर रहे रोहित शर्मा ने एक्स पर डीआरएम को टूटे हुए फ्लश की फोटो अपलोड करके शिकायत दर्ज कराई। लिखा कि बाथरूम का फ्लश टूटा हुआ है और शौचालय गंदगी से बजबजा रहा है। इसी तरह नेताजी एक्सप्रेस के एस-वन कोच में यात्री शंभू कुमार अपने परिवार के साथ सफर कर रहे थे। शिकायत की कि कोच जनरल बोगी की तरह भर गया है। वे अपनी ही सीट पर घिरे हुए हैं। भीड़ इतनी कि टॉयलेट तक जाने का रास्ता नहीं बचा है। इसी तरह एलटीटी-कानपुर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन में मच्छरों से परेशान होकर यात्री विक्की ने रेलवे से शिकायत की। इसी तरह अन्य यात्रियों ने एक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.