फतेहपुर, दिसम्बर 12 -- फतेहपुर। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को होने वाली परेशानियों के चलते विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि पुरी-दिल्ली-भूवनेश्वर विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 18 कोच की इस विशेष ट्रेन का पुरी से 15 दिसम्बर को संचालन किया जाएगा। जबकि दिल्ली से 16 दिसम्बर को इसका संचालन कराया जाएगा। जो फतेहपुर में दो मिनट का ठहराव लेकर संचालित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...