बेगुसराय, फरवरी 5 -- नावकोठी। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेन्द्र के अधीनस्थ क्षेत्र में संपूर्ण टीकाकरण हेतु 9 फरवरी से 14 फरवरी तक मिशन इन्द्रधनुष के तहत विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन होना है। बीएमसी गोपाल शर्मा ने बताया कि इसके लिए 41 टीकाकरण साइट बनाया गया है। इन साइट पर 65 गर्भवतियों तथा पांच वर्ष के आयु वर्ग के 444 बच्चों का टीकाकरण कर उन्हें प्रतिरक्षित करना है। इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है तथा सम्बद्ध कर्मियों को उपलब्ध करा दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...