पलामू, मार्च 5 -- मेदिनीनगर। वित्तीय वर्ष के अंत में अधिकाधिक राजस्व संग्रह के उद्देश्य से रेलवे प्रबंधन प्लेटफार्म व ट्रेनों में टिकटों की जांच पर विशेष ध्यान दे रहा है। इसके तहत बुधवार सुबह धनबाद रेल मंडल के एडीआरएम विनीत कुमार ने धनबाद से नासिक जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में विशेष टिकट जांच अभियान का नेतृत्व किया। चेकिंग करते हुए एडीआरएम गरीब रथ से ही गढ़वा रोड जंक्शन तक गए। उधर से वे शाम को आने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में जांच करते हुए टोरी के लिए प्रस्थान किए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूरे मार्च में ट्रेनों के साथ प्लेटफार्मों पर भी विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जाएगा। लगातार चल रहे अभियान से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर दबाव बढ़ गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.