गोपालगंज, दिसम्बर 18 -- गोपालगंज। थावे दुर्गा मंदिर में चोरी की घटना को लेकर जदयू लॉ सेल बिहार प्रदेश के वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता मोहनीश कुमार शाही ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत गंभीर, निंदनीय और श्रद्धालुओं की आस्था पर सीधा प्रहार बताया। कहा- यह केवल आपराधिक घटना नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत प्रदत्त धार्मिक स्वतंत्रता पर भी आघात है। उन्होंने बिहार सरकार और जिला प्रशासन से डीआईजी सारण के नेतृत्व में शीघ्र विशेष जांच टीम गठित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...