गिरडीह, जनवरी 9 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गुरुवार शाम पांच बजे जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार के नेतृत्व में हीरोडीह, खोरीमहुआ एवं घोड़थम्भा क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध चालान एवं ओवरलोड पत्थर ढुलाई करते हुए कुल तीन हाइवा को जब्त किया गया। जानकारी के अनुसार हीरोडीह क्षेत्र से एक हाइवा तथा घोड़थम्भा क्षेत्र से दो हाइवा पकड़े गए। घोड़थम्भा से जब्त वाहनों में एक में डस्ट और दूसरे में पत्थर लदा है। इससे पूर्व हीरोडीह क्षेत्र में भी एक हाइवा को जब्त किया गया था। सभी जब्त वाहनों को आगे की विधिसम्मत कार्रवाई के लिए संबंधित थाना एवं ओपी को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में डीटीओ संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जमुआ-खोरीमहुआ-घोड़थम्भा मा...