कटिहार, फरवरी 23 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान के दौरान एक शराब कारोबारी समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करते हुए पकड़ा गया और 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई। जबकि नौ अन्य लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि शराब के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें, ताकि इस पर प्रभावी कार्रवाई की जा...