जहानाबाद, फरवरी 6 -- अरवल, निज संवाददाता। उत्पाद विभाग के द्वारा विशेष अभियान के तहत तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम छोटू कुमार एवं राजकुमार दोनों वार्ड नंबर 11 के जिनपुरा एवं प्रिंस कुमार ग्राम महाराजगंज थाना सिंगोड़ी जिला पटना के रहने वाले हैं। उत्पाद थाना के थाना अध्यक्ष परशुराम यादव ने बताया कि छोटू कुमार एव युवराज कुमार को फखरपुर से 30 लीटर जुलाई शराब एवं एक बाइक के साथ बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया जबकि प्रिंस कुमार को भदासी चौक से 30 लीटर जुलाई शराब और एक बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि सभी पर उत्पाद थाने में केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार युवक को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.