सीतामढ़ी, फरवरी 24 -- सीतामढ़ी। होली के रंग में हुड़दंग और लापरवाही न घुले, इसको लेकर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। त्योहार के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कमलदह में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान जिला परिवहन विभाग और उत्पाद विभाग की टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान का नेतृत्व एमवीआई राजेश कुमार राय ने किया। अचानक शुरू हुई जांच से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया चलाने और आवश्यक कागजात के बिना वाहन संचालन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जांच के दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और ड्राइविंग लाइसेंस की बारिकी से जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से करीब 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया...