सहरसा, दिसम्बर 11 -- सहरसा, निज संवाददाता। सहरसा सहित समस्तीपुर मंडल के अन्य स्टेशनों पर चलाए गए एक दिन के चेकिंग अभियान में 5446 बेटिकट यात्री धराये। जिससे 46.04 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा के निर्देश पर 9 दिसंबर को सुबह 6 से रात 10 बजे तक 16 घंटे का किलाबंदी चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति ने 206 टिकट जांच कर्मी, वाणिज्य अधिकारी व आरपीएफ की टीम को लगाया। चेकिंग को देखकर टिकट लेने के लिए काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आने जाने वाले ट्रेनों की घेराबंदी करते सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआरएम ने कहा कि समस्तीपुर मंडल में बिना टिकट या उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। उद्देश्य यह है बिना टिकट या उचित प्राधिकार क...