बागपत, फरवरी 7 -- बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर रमाला क्षेत्र में शनिवार को एआरटीओ विपिन कुमार ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने जैसे मामलों में 30 चालान किए। इसके अलावा ओवरलोड पाए गए चार वाहनों को रमाला थाना परिसर में निरुद्ध कर दिया गया। सम्मेलन सफल बनाने का आह्वान दाहा। पुसार गांव में आयोजित अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की बैठक में उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण कल्याण आयोग स्थापना एवं समाज सुधार एकता को लेकर बड़ौत में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया गया। आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया बड़ौत। शनिवार को एसआरएम की टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न गांव में के...